कोरबा : छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दीपका नगर पालिका में बड़ी जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राजपूत ने शानदार जीत दर्ज की। वहीं, पार्षद पदों पर भाजपा ने अधिक सीटों पर कब्जा जमाया, लेकिन कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी मजबूत प्रदर्शन किया।
दीपका नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के राजेंद्र राजपूत ने शानदार बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती का नतीजा बताया।
पार्षद पदों पर भाजपा को बढ़त, कांग्रेस और निर्दलीयों का भी दमदार प्रदर्शन
पार्षद चुनावों में भाजपा ने सर्वाधिक सीटों पर जीत दर्ज की, लेकिन कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
वार्डवार विजेता पार्षदों की सूची:
कांग्रेस से विजेता:
कमलेश जायसवाल
राम जयसिंह
अविनाश यादव
आकाश साहू
इश्तिखार अली
हर्षित देवी राजपूत
भाजपा से विजेता:
संगीता साहू
सविता कंवर
ज्योति तिवारी
सुनीता जायसवाल
सुजीत सिंह
संतोष निराला
अविनाश सिंह (लड्डू)
अरुणीश तिवारी
गुलशन ध्रुव
हिमांशु देवांगन
सुमन लता गिलहरे
निर्दलीय विजेता:
शांति देवी राजपूत
निशु तिवारी
सुख सागर साहू
इस चुनाव में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत की, लेकिन कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कई सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा को कड़ी टक्कर दी। कुल मिलाकर दीपका नगर पालिका चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला।