कोरबा : जिला प्रशासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तहसील स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक 4711/वित्त-1/2025 दिनांक 14 अप्रैल 2025 के अनुसार दो तहसीलदारों को नवीन पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार श्री भूषण सिंह मण्डावी, जो वर्तमान में तहसीलदार कटघोरा के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें तहसीलदार कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, श्रीमती प्रियंका चंद्रा, जो अब तक अतिरिक्त तहसीलदार कटघोरा के रूप में सेवाएं दे रही थीं, को तहसीलदार कटघोरा के रूप में पदस्थ किया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावशील रहेगा। प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि इस फेरबदल से जिले की राजस्व व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।