कोरबा : एसईसीएल कुसमुंडा के अनुकंपा नियुक्ति व भूविस्थापित कर्मियों को अंडर ग्राउंड खदान भेजा जा रहा है। जिसे लेकर स्थानीय पार्षद ने 24 दिसंबर से खदान में अनिश्चितकालीन बंदी का ऐलान किया है।

नगर निगम के वार्ड क्रमांक 59 के कुसमुंडा पार्षद अमरजीत सिंह ने इस संबंध में एरिया मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि कुसमुंडा परियोजना में अन्य जिलों व राज्यों से कर्मचारी लाकर कार्य कराया जा रहा है। भूविस्थापित स्थानीय व अनुकंपा नियुक्त प्राप्त कर्मचारियों को भी नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्हें अंडर ग्राउंड खदान व अन्य स्थान पर न भेजा जाए। जिस परियोजना में भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है उनका उसी परियोजना में ही रोजगार सुनिश्चित किया जाए। जिन कर्मचारियों की मृत्यु कोरोना से हुई है उनके परिवार के पात्र क सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति तो प्रदान की न जा रही है, लेकिन अन्यायपूर्ण तरीके से भूमिगत खदान भेजा जा रहा है। कर्मचारियों के आवास की व्यवस्था की मांग की गई है। छह दिवस के भीतर समस्या निराकरण नहीं होने पर 24 दिसंबर से अनिश्चितकालीन खदानबंदी का ऐलान किया है।