
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 16 और 17 मई 2025 को जांजगीर-चांपा, कोरबा और सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। इस संबंध में उनके कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।
16 मई 2025 का कार्यक्रम:
- सुबह 11:00 बजे: रायपुर स्थित निवास से जांजगीर-चांपा के लिए प्रस्थान।
- दोपहर 2:00 बजे: सर्किट हाउस जांजगीर में आमजन से मुलाकात और आरक्षित समय।
- दोपहर 2:30 बजे: कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारी बैठक में शामिल होना।
- रात 8:00 बजे: जांजगीर से कोरबा के लिए प्रस्थान।
- रात 9:00 बजे: कोरबा आगमन और रात्रि विश्राम।
17 मई 2025 का कार्यक्रम:
- सुबह 10:30 बजे: कोरबा से सक्ती जिले के तुरीचा के लिए प्रस्थान।
- सुबह 11:30 बजे: तुरीचा आगमन और कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को स्प्रेयर पंप वितरण में शामिल होना।
- दोपहर 12:45 बजे: तुरीचा से सक्ती के लिए प्रस्थान।
- दोपहर 1:00 बजे: सक्ती में दो कार्यक्रमों में शामिल होना।
- दोपहर 2:00 बजे: सक्ती से जांजगीर के लिए प्रस्थान।
- दोपहर 2:30 बजे: जांजगीर आगमन और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होना।
- रात 8:00 बजे: जांजगीर से कोरबा के लिए प्रस्थान।
- रात 9:00 बजे: कोरबा आगमन और रात्रि विश्राम।