रांची: झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के कई जिलों में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके झारखंड की राजधानी रांची के साथ-साथ जमशेदपुर, चाईबासा और खरसावां में भी महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है।

भूकंप का केंद्र झारखंड के खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर पाया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 9:20 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। वहीं भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।