कोरबा : दिनांक 13/11/2024 को कटघोरा ब्लाक के जपेली सोसायटी का चुनाव भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा सम्पन्न हुआ जिसमें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए मुकेश मंहत जी ग्राम खोडरी, उपाध्यक्ष बहारन दास जी जपेली, सचिव श्री राधे दास जी खोडरी, कोषाध्यक्ष राज कुमार महंत जी, प्रचार प्रसार मंत्री श्री परमेश्वर दास जी खोडरी, संगठन सचिव अमर दास पखनापारा, धरम दास जी बाता, संरक्षक मंडल श्री बंशी दास, मोहर दास जी जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी रहे ,श्री देव दास जी करतला ब्लाक अध्यक्ष,करन दास जी, शत्रुघ्न दास जी, शिवपाल दास जी। मुख्य अतिथि रहे ईतवार दास जी जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष संतोष दास करतला, जिला महासचिव प्रताप दास जी । एवं मुख्य रूप से उपस्थित रहे कटघोरा ब्लाक अध्यक्ष रोहन दास जी, कटघोरा ब्लाक सचिव सुभाष दास जी एवं समस्त जपेली सोसायटी उपस्थित रहे।