सलमान खान अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा से खबरों में बने रहे हैं। एक्टर का नाम ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, सोमी अली के साथ जुड़ा। संगीता बिजलानी के साथ तो उनके शादी के कार्ड तक छप गए थे। लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंची। सलमान संग शादी के सच को संगीता बिजलानी ने कन्फर्म भी किया है। हाल में एक्ट्रेस इंडियन आइडल के शो पर पहुंची थीं। इसी दौरान एक कंटेस्टेंट ने जब दबंग खान से शादी के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस मना नहीं कर पाई।
इंडियन आइडल के नए प्रोमो में संगीता बिजलानी को बतौर गेस्ट के तौर पर देखा जा सकता है। कंटेस्टेंट रितिका राज सिंह ने एक्ट्रेस से सलमान खान संग शादी के कार्ड छपने की सच्चाई के बारे में पूछ लिया जिसे संगीता इग्नोर नहीं कर पाई। कंटेस्टेंट ने पूछा ‘हमने सुना है कि आआप और सलमान सर के शादी कइ कार्ड छप गए थे?’ शो के जज श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी के साथ बैठीं संगीता ने कहा ‘हां, ये झूठ तो नहीं है।’
रिपोर्ट की मानें तो सलमान अपना फिल्मी करियर शुरू होने से पहले ही संगीता के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने करीब आठ साल एक दूसरे को डेट किया। शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन किसी बंधन में बंधने से पहले ही दोनों अलग हो गए। दोनों के ब्रेकअप के पीछे की सही वजह से सामने नहीं आई। लेकिन ऐसी खबरें थीं कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली के सलमान की जिंदगी में आने के बाद इनका रिश्ता टूट गया था। सोमी ने इसकी पुष्टि की थी।
बता दें, सलमान खान की लव लाइफ बेशक ठीक नहीं रही हो, लेकिन एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में जरूर सफलता हासिल की। कई ब्लॉकबस्टर सलमान के नाम हैं। आने वाले साल में सलमान सिकंदर बन कर धमाका करने वाले हैं। फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो चुका है।